Thursday, 2 August 2012

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही।
अन्ना टीम का अनशन खत्म करने का फैसला किसी हार या पराजय का द्योत्क नही बल्कि एक भ्रष्ट सरकार की बेशर्मी,तानाशाही,असवेदनशीलता का नतीजा है। भ्रष्ट लोगो के एक बड़े समूह ने सच्चाई के सूर्य को आडम्बर के बादलों में छिपाने की कोशिश की है। आज़ादी के बाद देश ने आपातकालीन स्थिति में तानाशाही को देखा है और तानाशाह सरकार ने उसका नतीजा।

Wednesday, 27 June 2012

आर्थिक स्थिति का सबसे बुरा दौर
देश आर्थिक स्थिति के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है जिसके दूरगामी बूरे नतीजे देश और आम आदमी के लिए घातक हो सकते हैं। देश कभी भी आर्थिक मंदी के रसातल में पहुंच सकता है। महंगाई का विकराल रूप आम आदमी का जीना दुबर कर सकता है।विदेशों का कर्जा देश को कभी भी मुश्किल में डाल सकता है। ऐसे में सरकार मात्र 2014 तक कैसे चल सकती है यही मुद्दा लेकर शासन कर रही है जो एक गम्भीर विडम्बना है। ऐसा नही है की हम इस खतरनाक स्थिति से उभर नही सकते। जब देश भुखमरी के चंगुल में था और देश विकराल अन्न समस्या से जूझ रहा था तब देश के प्रधानमन्त्री श्री लालबहादुर शास्त्री ने लोगो से सोमवार को एक समय का व्रत करने का अनुरोध किया था और गमलों में सब्जी उगाने की बात कही थी और तभी से देश हरित क्रांति की और चल पड़ा था। इसी प्रकार आज की सरकार को भी सकरात्मक रुख रखकर कुछ भ्रष्टाचारियों को पकड़े-काले धन का हल निकाले आम आदमी का विश्वास लेकर उनसे बचत, पट्रोल की बचत, विदेशी मुद्रा के भंडार भरने की अपील करे।कुछ चोरों को पकड़ने से देश की गिरती हालत यदि पटरी पर आ सकती है तो 2014 की इंतजार नही करनी चाहिये। 

 पहले पकड़ो भ्रष्ट और चोर फिर

 नाचेंगे देश में मंगलमयी मोर।

आर एम मित्तल


भ्रष्टाचार उन्मूलन, काले धन की वापसी,व्यवस्था परिवर्तन के इस धर्म युद्ध में KEY BOARD क्रांति के योद्धा अग्नि बाण छोड़ने के लिए तैयार। हमारा नारा :-
पकड़ो-पकड़ो, भ्रष्ट और चोर।
तभी नाचेंगे मंगलमयी मोर ।।
आर एम मित्तल