Monday, 23 February 2015

राहुल पार्टी नेताओं से नाराज होकर सात समुन्द्र पार कोप भवन में चले गए हैं। स्वार्थी और भर्ष्टाचारी मनाने को भी तैयार नही। कांग्रेस में नंबर दो राहुल गांधी ने यह कदम दिल्ली में पार्टी की करारी हार के बाद उठाया है। राहुल गांधी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से इतने खफा हैं कि वह उनकी पद से छुट्टी करना चाहते हैं पर भर्ष्टाचारी उनकी चलने नही दे रहे। भरष्ट नहीं चाहते हैं कि अप्रैल में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाए।
जिंदगी इतनी तकलीफ देती है दिल में फिर भी उम्मीद रहती है .....
दिल कहता है कुछ नहीं होगा पर कुछ तो होगा यह उम्मीद कहती है !
अब नमो ही नमो 

Thursday, 12 February 2015

विचार सदा जीवित रहते है


जीवन में सादगी और विचारों में ऊँचाई लाए बिना कोई भी व्यक्ति आत्म कल्याण की ओर अग्रसर नहीं हो सकता, यह एक साधना है। सरलता शान्ति का प्रथम चरण है और उदारता अन्तिम। ईमानदारी का रास्ता सबसे सरल और सुगम है। व्यक्ति को नही विचारो को महत्व देना चाहिए । व्यक्ति तो एक दिन अदृश्य हो जाता है पर विचार सदा जीवित रहते है ।
राधे - राधे

Monday, 9 February 2015

महंगाई कहां गई


महंगाई कहां गई सोनिया ताई !
चीनी हुई चालीस से तीस पप्पू भाई !!
गैस सिलेंडर हुआ 12 सौ से 06 सौ !
चीनी हुई चालीस से तीस !!
सच में तुम थे चार सौ बीस !!
पैट्रोल डीजल जा रहा था सौ की ओर !
तुम कहते थे नही है इस पर जोर !!
अब कहते हो सब कुछ हुआ नसीब से !
सच में देश रोया था क्योंकि तुम बदनसीब थे !!
आर एम मित्तल

अमर उजाला दिनांक 07 अक्टूबर 2014 "प्रवाह" पृष्ठ पर प्रकाशित हुआ !
योग को बनाएं जिंदगी का हिस्सा 
35 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों ने योग को अपनी जिंदगी का हिस्‍सा बनाया है। वहीं दूसरी ओर वर्ष 2012 में अमेरिकी सेनाओं ने भी अपने सैनिकों के लिए कार्यक्रम शुरू किया था।
इस कार्यक्रम के तहत उन्‍होंने अपने सैनिकों को तनाव से मुक्‍त कराने के लिए विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया। अब योग अमेरिकी सेनाओं के कैंप का एक अहम हिस्‍सा बन गया है। जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति की विश्व में छाप बना दी थी उसी प्रकार मोदी जी एवं स्वामी रामदेव विश्व को योगमय बना देंगे और भारत विश्वगुरु कहलाएगा। 
आर एम मित्तल

Thursday, 5 February 2015

गाय में सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होता है

पुराणों के अनुसार गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है। गाय को किसी भी रूप में सताना घोर पाप माना गया है। उसकी हत्या करना तो नर्क के द्वार को खोलने के समान है, जहां कई जन्मों तक दुख भोगना होता है।
वैज्ञानिक कहते हैं कि गाय एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो ऑक्सीजन ग्रहण करता है और ऑक्सीजन ही छोड़ता है, ‍जबकि मनुष्य सहित सभी प्राणी ऑक्सीजन लेते और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। पेड़-पौधे इसका ठीक उल्टा करते हैं।
गाय ही व्यक्ति को मरने के बाद वैतरणी नदी पार कराती है।

अथर्ववेद के अनुसार- 'धेनु सदानाम रईनाम' अर्थात गाय समृद्धि का मूल स्रोत है। गाय समृद्धि व प्रचुरता की द्योतक है। वह सृष्टि के पोषण का स्रोत है। गाय इसलिए पूजनीय नहीं है कि वह दूध देती है और इसके होने से हमारी सामाजिक पूर्ति होती है, दरअसल मान्यता के अनुसार 84 लाख योनियों का सफर करके आत्मा अंतिम योनि के रूप में गाय बनती है। गाय लाखों योनियों का वह पड़ाव है, जहां आत्मा विश्राम करके आगे की यात्रा शुरू करती है।
गाय के शकुन :
* गाय का कोई अपशकुन नहीं होता। जिस भू-भाग पर मकान बनाना हो, वहां 15 दिन तक गाय-बछड़ा बांधने से वह जगह पवित्र हो जाती है। भू-भाग से बहुत-सी आसुरी शक्तियों का नाश हो जाता है।
* गाय में सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होता है।
* गाय का मार्ग रोकना शुभ कहा गया है।
* गाय-बछड़े के एकसाथ दर्शन सफलता का प्रतीक है।
* घर के आसपास गाय होने का मतलब है कि आप सभी तरह के संकटों से दूर रहकर सुख और समृद्धिपूर्वक जीवन जी रहे हैं।
* गाय के समीप जाने से ही संक्रामक रोग कफ, सर्दी-खांसी व जुकाम का नाश हो जाता है।
* अचानक गाय का पूंछ मार देना भी शुभ है। काली चितकबरी गाय का ऐसा करना तो और भी शुभ कहा गया है।
पंचगव्य : पंचगव्य कई रोगों में लाभदायक है। पंचगव्य का निर्माण गाय के दूध, दही, घी, मूत्र, गोबर द्वारा किया जाता है। पंचगव्य द्वारा शरीर की रोग निरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों को दूर किया जाता है। ऐसा कोई रोग नहीं है जिसका इलाज पंचगव्य से न किया जा सके।

जरूरी है प्रार्थना

अमर उजाला दिनांक 5 फ़रवरी 2015 प्रवाह पृष्ठ पर प्रकाशित हुआ 
जरूरी है प्रार्थना 
रोगों को दूर करने में सहायक प्रार्थना से मस्तिष्क में तनाव कम पैदा
होने के साथ तनाव से लड़ने की प्रतिरोधी क्षमता में वृद्धि होती है।
इससे व्यक्ति रोगों से दूर रहता है। 
आर एम मित्तल 
मोहाली 

Wednesday, 4 February 2015

Health measures and Environmental protection


It is now realised that health measures and environmental protection are crucial for economic development yet these are not translated into adequate political commitments in the country. In spite of increase in international trade in herbal medicines worldwide its potential has not been fully utilised. Medicinal plants are among the best candidates for greening the country,providing health care and generating employment and income to the people.Swami Ramdev and NMO should come forward to be pioneer in this direction.
R.M.Mittal

Tuesday, 3 February 2015

चीनी हुई चालीस से तिस !!


महंगाई कहां गई सोनिया ताई !
चीनी हुई चालीस से तिस पप्पू भाई !!
गैस सिलेंडर हुआ 12 सौ से 06 सौ !
चीनी हुई चालीस से तिस !!
सच में तुम थे चार सौ बीस !!
पैट्रोल डीजल जा रहा था सौ की ओर !
तुम कहते थे नही है इस पर जोर !!
अब कहते हो सब कुछ हुआ नसीब से !
सच में देश रोया था क्योंकि तुम बदनसीब थे !!
आर एम मित्तल

Monday, 2 February 2015


प्रार्थना रोगों को दूर करने में सहायक 
**********************************
प्रार्थना एक धार्मिक क्रिया है जो ब्रह्माण्ड के किसी 'महान शक्ति' से सम्बन्ध जोड़ने की कोशिश करती है। प्रार्थना का सरल भाषा में अर्थ है अपने बड़े से मांगना जो देने में सक्षम हो। दूसरे सब्दो में प्रार्थना निवेदन करके उर्जा प्राप्त करने की शक्ति है और अपने इष्ट या प्रधान देव से सीधा संवाद है। प्रार्थना लौकिक व अलौकिक समस्या का समाधान है।
प्रार्थना के महत्व को बताने के लिये विदेशों में भी अनेक शोध हुये हैं, जिनका अघ्ययन बतलाता है कि प्रार्थना करने वाले व्यक्तियों में स्टेस हॉर्मोन जैसेः-एपीनेफ्रीन, नाएपीनेफ्रीन आदि कम मात्रा में स्त्रावित होते हैं जिससे उनमें तनाव कम पैदा होता है। तथा प्रार्थना न करने वाले व्यक्तियों में इन हॉर्मोनों का स्त्राव अधिक होने के कारण उनमें अधिक तनाव पैदा हेाता है। इस प्रकार प्रार्थना से मस्तिष्क में तनाव कम पैदा होने के साथ साथ तनाव से लडने की प्रतिरोधी प्रणाली की क्षमता में भी वृद्धि होती है।
आर एम मित्तल
मोहाली 

Sunday, 1 February 2015

मौत का सौदागर कहने वाले होंगे फेल

चाय बेचने वाला और प्रचारक नमो दिल्ली में फस्ट क्लास में पास होंगे। उन्हें मौत का सौदागर कहने वाले होंगे फेल।  भाजपा 42 सीटें जीत कर एक नया इतिहास बनाएगी और मोदी जी के सम्मान को बढ़ाएगी। भरष्टाचार उन्मूलन के संकल्प को दोहराते हुए कामनवलथ गेम्ज़ घोटाले में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। स्वामी रामदेव जैसे महान संत पर आंसू गैस के बम्ब दागने वाली सरकार को अदालत के कटहरे में खड़ा करना चाहिए। स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ और भरष्टाचार मुक्त दिल्ली की ओर अग्रसर होना चाहिए।
पकड़ो-पकड़ो भरष्ट और चोर !
तभी नाचेंगे देश में मंगलमय मोर !! 
आर एम मित्तल

कामयाबी

कामयाबी 
सिर्फ  आसमान  छू  लेने से  इंसान  कामयाब नहीं  कहलाता  है ।
असली  कामयाबी  तो  वो  है  कि  आसमान  को  छू  लो  और  पाव  भी  जमींन  पर  हो। 
सेवा 
सिर्फ सेवा करना सेवा नही कहलाता 
सेवा करने वाले के दिल में भी जगह बनानी पड़ती है। 
आर एम मित्तल